26 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र जमा किये

26 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र जमा किये भंडरा/लोहरदगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भंडरा प्रखंड में मुखिया पद के लिए 26 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र जमा किये. वार्ड सदस्य के लिए भी कई प्रपत्र जमा किये गये. भंडरा प्रखंड के चुनाव कोषांग में गहमा-गहमी की स्थिति रही. प्रत्याशी गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में प्रखंड […]
26 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र जमा किये भंडरा/लोहरदगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भंडरा प्रखंड में मुखिया पद के लिए 26 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र जमा किये. वार्ड सदस्य के लिए भी कई प्रपत्र जमा किये गये. भंडरा प्रखंड के चुनाव कोषांग में गहमा-गहमी की स्थिति रही. प्रत्याशी गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में प्रखंड परिसर पहुंचे. मुखिया पद के लिए उदरंगी पंचायत से शनिचरिया उरांव, राजनीतिक उरांव, रुकमनी कुमारी, भौरो पंचायत से प्रमेश्वर उरांव, रामा उरांव, मड़वारी उरांव, कुलदीप उरांव, गडरपो पंचायत से हिरामनी उरांव, निशा कुमारी, अनिमा खलखो, लसिया उरांव, जमगांई पंचायत के लिए मोहना उरांव, रोशन लकड़ा, ईश्वर महली, पौलूस उरांव, भंडरा पंचायत के लिए उसैला केरकेटटा, सलीमा कुमारी, अकाशी पंचायत के लिए बालेश्वर उरांव, चंदर उरांव, विनोद लोहरा, साधु उरांव, वीरेंद्र उरांव, भीठा पंचायत के लिए ललिता कुजूर, बड़ागांई पंचायत के लिए एतवा उरांव, डहरू उरांव, गिलक्रिस्ट उरांव ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. वार्ड सदस्य के लिए उदरंगी पंचायत से छह, मसमानो पंचायत से छह, भौरो पंचायत से छह, गडरपो पंचायत से छह, जमगांई पंचायत से सात,भंडरा पंचायत से तीन, अकाशी पंचायत से 10, बड़ागांई पंचायत से छह नामांकन प्रपत्र जमा किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










