अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करें: शांति

Updated at :15 Nov 2015 6:28 PM
विज्ञापन
अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करें: शांति

अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करें: शांति 15 गुम 5 में दीप जलाते अतिथि.गुमला. प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि के सेवा केंद्र में 28वें वर्षगांठ व भैया दूज के अवसर पर अध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डीपीओ अरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि फादर अनुरंजन पूर्ति व संचालिका बहन शांति ने संयुक्त रूप से दीप […]

विज्ञापन

अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करें: शांति 15 गुम 5 में दीप जलाते अतिथि.गुमला. प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि के सेवा केंद्र में 28वें वर्षगांठ व भैया दूज के अवसर पर अध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डीपीओ अरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि फादर अनुरंजन पूर्ति व संचालिका बहन शांति ने संयुक्त रूप से दीप जला कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. बहन शांति ने कहा कि यह सेवा केंद्र समाज में व्याप्त अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करने के लिए 42 वर्षो से अध्यात्मिक ज्ञान रूपी प्रकाश फैलाने का नि:स्वार्थ सेवा कर रही है. डीपीओ ने कार्यक्रम में शामिल सभी भाइयो व बहनों को राज्य स्थापना दिवस, सेवा केंद्र स्थापना दिवस व भैया दूज की बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान में लोग विकास को धन दौलत से जोड़ कर देखते हैं. परंतु वास्तव में विकास की सच्ची परिभाषा मन में सुख शांति की प्राप्ति है. निदेशक फादर पूर्ति ने कहा कि समाज देश का विकास तभी संभव है, जब हम एक साथ मिलकर आगे बढ़ें. मौके पर बहन नीलम, आशा, कुसुम, रेणु, आशा, बबीता, सहदेव, शिव, मनोज, शंभु, गणेश मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola