बिरसा के सपने आज भी अधूरेे : उपाध्यक्ष

Updated at :15 Nov 2015 6:28 PM
विज्ञापन
बिरसा के सपने आज भी अधूरेे : उपाध्यक्ष

बिरसा के सपने आज भी अधूरेे : उपाध्यक्ष कांग्रेस ने बिरसा मुंडा की जयंती मनायी.15 गुम 1 में माल्यार्पण करते कांग्रेसी नेता.प्रतिनिधि, गुमलाजिला कांग्रेस कमेटी गुमला द्वारा बड़ाइक मुहल्ला स्थित रमेश कुमार के आवास पर बिरसा मुंडा जयंती सह राज्य स्थापना दिवस मनाया गया. अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने किया. कार्यक्रम का […]

विज्ञापन

बिरसा के सपने आज भी अधूरेे : उपाध्यक्ष कांग्रेस ने बिरसा मुंडा की जयंती मनायी.15 गुम 1 में माल्यार्पण करते कांग्रेसी नेता.प्रतिनिधि, गुमलाजिला कांग्रेस कमेटी गुमला द्वारा बड़ाइक मुहल्ला स्थित रमेश कुमार के आवास पर बिरसा मुंडा जयंती सह राज्य स्थापना दिवस मनाया गया. अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर श्री कुमार ने कहा कि झारखंड युवा अवस्था की ओर बढ़ रहा है. उसी गति से उसका विकास हो इसके लिए सरकार व प्रशासन मिलकर काम करें. राज्य का गठन बिरसा मुंडा के सपनों को लेकर किया गया था. पर आज भी हम उनके सपनों का राज्य नहीं बन पाया है. हमें विकास के लिए सभी को मिल कर काम करने की जरूरत है. गुमला में कई कमियां हैं. इसे दूर करने की जरूरत है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशिक अंसारी ने सभी को बिरसा मुंडा जयंती केअवसर पर उनके बताये मार्ग पर चलने की बात कही. नगर अध्यक्ष संजय जेराल्ड बाड़ा ने कहा कि बिरसा मुंडा इस क्षेत्र के भगवान हैं. उन्होंने इस राज्य की तरक्की के लिए सपनें देखे थे. लेकिन राज्य में गिरते बनते सरकार के कारण विकास बाधित रहा है. कार्यक्रम में अकील रहमान, संजय जेराल्ड, आशिक अंसारी, हेमावती लकड़ा, एजाज अहमद, मोहम्मद नेसार, मिन्हाज, बैजनाथ भगत, रामनिवास प्रसाद, अरुण कुमार गुप्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola