समस्याओं से रू-ब-रू हुए सुखदेव भगत

समस्याओं से रू-ब-रू हुए सुखदेव भगत एलडीजीए- 2 ग्रामीणों के साथ सुखदेव भगत. लोहरदगा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत कुडू प्रखंड के चीताकोनी गांव का दौरा कर ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. श्री भगत ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में लड़ाई सरकार बनाम आम जनता के बीच है. सरकार इस चुनाव में अपनी पूरी […]
समस्याओं से रू-ब-रू हुए सुखदेव भगत एलडीजीए- 2 ग्रामीणों के साथ सुखदेव भगत. लोहरदगा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत कुडू प्रखंड के चीताकोनी गांव का दौरा कर ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. श्री भगत ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में लड़ाई सरकार बनाम आम जनता के बीच है. सरकार इस चुनाव में अपनी पूरी शक्ति लगायेगी. लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होता है. इस चुनाव में गरीब विरोधी राज्य सरकार के खिलाफ चुनाव में उसका मुंहतोड़ जवाब देगी. कहा कि यहां की जनता का छोटी-छोटी समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है. जनता थक चुकी है. श्री भगत रामेश्वर उरांव, उसकी पत्नी व एक बच्ची की जलने से हुई मृत्यु पर उनके घर पहुंचकर उनके बच्चों प्रदीप उरांव, अनुप्रिया उरांव सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की. मौके पर आलोक कुमार साहू, सदरुल अंसारी, पप्पू शाहदेव, फुलदेव उरांव, लाल धन्नजय, शंकर उरांव, मो अयुब अंसारी, रामू उरांव, सुरेश उरांव, सुकरा उरांव, तुरिया उरांव, मंगलदेव उरांव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










