बाल दिवस पर लगा जागरूकता शिविर

बाल दिवस पर लगा जागरूकता शिविर एलडीजीए-12 शिविर में मौजूद लोग. एलडीजीए-15 मौजूद महिलाएं.लोहरदगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में बाल दिवस के मौके पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन आयशा कच्छी बालिका उच्च विद्यालय में किया गया. अपर मुख्य […]
बाल दिवस पर लगा जागरूकता शिविर एलडीजीए-12 शिविर में मौजूद लोग. एलडीजीए-15 मौजूद महिलाएं.लोहरदगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में बाल दिवस के मौके पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन आयशा कच्छी बालिका उच्च विद्यालय में किया गया. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव गुलाम हैदर ने कहा कि शिक्षा जीवन का महत्वपूर्ण अंग है. इसे 2002 में संविधान में मौलिक अधिकार के रूप में जोड़ा गया. उन्होंने कानूनी जागरूकता के उद्देश्य व जरूरतों पर चर्चा करते हुए कहा कि घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2005 लागू है. उन्होंने दहेज प्रतिषेध अधिनियम व धारा 498 ए- भारतीय दंड संहिता के बारे में जानकारी दी. मौके पर प्रशिक्षु न्यायिक दंडाधिकारी जावेद खान ने देश के संविधान में वर्णित अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी छात्राओं को दी. कार्यक्रम को युगलकिशोर प्रसाद, गौतम देवघरिया ने छात्राओं को संबोधित किया. मौके पर अंजुमन इसलामिया के सचिव हाजी सज्जाद खान, फरजाना इशरत, अंजुमन के पूर्व सचिव इकबाल अंसारी, मन्नान खान, जरीना खातून, हफीजुल अंसारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










