देश के कर्णधार थे चाचा नेहरू

Updated at :14 Nov 2015 6:43 PM
विज्ञापन
देश के कर्णधार थे चाचा नेहरू

देश के कर्णधार थे चाचा नेहरूजिला कांग्रेस कमेटी ने जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायीकांग्रेस पार्टी द्वारा बच्चों के बीच चॉकलेट व बिस्कुट बांटा गया14 गुम 2 में चित्र पर माल्यार्पण करते कांग्रेस नेता.प्रतिनिधि, गुमलाजिला कांग्रेस कमेटी गुमला ने शनिवार को जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. बड़ाइक मुहल्ला स्थित जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार […]

विज्ञापन

देश के कर्णधार थे चाचा नेहरूजिला कांग्रेस कमेटी ने जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायीकांग्रेस पार्टी द्वारा बच्चों के बीच चॉकलेट व बिस्कुट बांटा गया14 गुम 2 में चित्र पर माल्यार्पण करते कांग्रेस नेता.प्रतिनिधि, गुमलाजिला कांग्रेस कमेटी गुमला ने शनिवार को जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. बड़ाइक मुहल्ला स्थित जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार के घर पर कार्यक्रम हुआ. अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि जवाहरलाल जी के जन्मदिन के अलावा आज बाल दिवस भी है. जवाहर लाल ने इस देश के लिए जो काम किये हैं, उसे भुलाया नहीं जा सकता. जिला प्रवक्ता मानिकचंद साहू ने कहा कि नेहरू जी देश के कर्णधार थे. उन्होंने अपने कार्यकाल व जीवन काल में देश को मजबूती प्रदान की है. वरिष्ठ नेता मोहम्मद आशिक अंसारी ने कहा कि करती है फरियाद ये धरती कई हजारों साल. तब जाकर पैदा होते हैं एक जवाहर लाल. उन्होंने कहा कि नेहरू जैसा कोई नेता इस देश में अब तक पैदा नहीं हुआ है. नगर अध्यक्ष संजय जेराल्ड बाड़ा ने कहा कि नेहरू बच्चों के प्रेमी थे. इस कारण नेहरू जी के जन्म दिन पर बाल दिवस भी मनाया जाता है. हम नेहरू के कार्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े. मौके पर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अकील रहमान, संजय जेराल्ड, हेमावती लकड़़ा, अकील रहमान, अरुण कुमार, एजाज अहमद, रामनिवास प्रसाद, हिमेश कुमार गुप्ता, काबया गुप्ता, सुमित कुमार, चीकू गुप्ता, राज शर्मा, कृष्णा सिंह, अमित कुमार, दर्शन कुमार सहित कई लोग थे.गुमला. राजकीयकृत मवि गुमला मुख्यालय में बाल नेहरू की जयंती सह बाल दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक जयश्री नंदा, शिक्षक मीना कुमारी, सुधा कुमारी, लीलावती कुमारी, अरुण कुमार, सुनील कुमार वर्मा, नील कुसुम टोप्पो, वीणा लकड़ा आद् मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola