मुन्ना हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2015 8:48 PM
मुन्ना हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन फोटोफाइल:15एसआइएम:9-खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि.कुरडेग. प्रखंड के खालिजोर स्थित हॉकी मैदान में ओलंपियन माइकल किंडो मुन्ना हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीडीओ मनोज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि जगदीश जयसवाल, फादर राफेल केरकेट्टा उपस्थित थे. अतिथियों ने झंडोत्तोलन कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त […]
मुन्ना हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन फोटोफाइल:15एसआइएम:9-खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि.कुरडेग. प्रखंड के खालिजोर स्थित हॉकी मैदान में ओलंपियन माइकल किंडो मुन्ना हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीडीओ मनोज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि जगदीश जयसवाल, फादर राफेल केरकेट्टा उपस्थित थे. अतिथियों ने झंडोत्तोलन कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया. उदघाटन मैच में कुरडेग की टीम ने बानाबिरा को 3-0 से पराजित किया. वहीं अन्य मैच में तुमडेगी ने करंगागुड़ी को 5-0 से, समसेरा ने खंजालोया को 1-0 से, क्रुसकेला ने झारेन को 1-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. निर्णायक की भूमिका एफ्रेम तिर्की, प्रफुल मिंज, बेंजामीन सोरेंग, अनुप तिर्की, सुमन मिंज, अजय मिंज ने निभायी. प्रतियोगिता में कुल 22 टीमें भाग ले रही हैं. प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करनेवाली टीमों को खस्सी देकर पुरस्कृत किया जायेगा. कार्यक्रम में फादर बेरनादेत मिंज, विजय बेक, एता केरकेट्टा, भीमसेंट डांगवार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










