:::: सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है : डॉ देवशरण भगत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2015 8:01 PM

विज्ञापन

:::: सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है : डॉ देवशरण भगतफोटो : 1 मंचासीन अतिथि2 विजेता टीम को पुरस्कार देते विधायक विकास सिंह मुंडाकुडू (लोहरदगा). प्रखंड के सुंदरू मैगजीन मैदान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया. बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में आया तूफान गोली की टीम ने […]

विज्ञापन

:::: सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है : डॉ देवशरण भगतफोटो : 1 मंचासीन अतिथि2 विजेता टीम को पुरस्कार देते विधायक विकास सिंह मुंडाकुडू (लोहरदगा). प्रखंड के सुंदरू मैगजीन मैदान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया. बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में आया तूफान गोली की टीम ने मेरले क्लब को हराया. बालिका वर्ग में कुजी क्लब ने मनातू क्लब को हरा कर विजेता बना. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि आजसू केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है. खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है. राज्य में जल्द खेल नीति की घोषणा होनेवाली है. प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को पहचान दिलाने के लिए सरकार ने प्रयास प्रारंभ कर दिया है. केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार तमाम खेलों को बढ़ावा देगी. कांग्रेस को जनता पहचान गयी है : विधायककार्यक्रम के बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे तमाड़ के आजसू विधायक विकास सिंह मुंडा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता पहचान चुकी है. कांग्रेस को जनता की भावनाओं से कोई सरोकार होता तो आज प्रदेश से लेकर देश स्तर पर यह दुर्गति नहीं होती. सरकार खेल को प्रोत्साहन देने एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कृत संकल्प है. कांग्रेस जनता एवं खिलाड़ियों को दिग्भ्रमित कर रही है. प्रतियोगिता के तीसरे स्थान पर बालक वर्ग में मनातू की टीम रही. फाइनल ऑफ द मैच एवं मैन आॅफ द सीरिज दोनों वर्गों में दिया गया. मौके पर लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, वनमाली मंडल, मुन्ना अग्रवाल, नइम अंसारी, परमेश्वर महतो, कलीम खान, सुरेश महतो, प्रदीप ठाकुर, बाड़ो देवी, सोमा उरांव, बादल सिंह, कनवर लाल, विजय उरांव, ओम प्रकाश भारती, नवेद खान, संजय बैठा, अर्जुन बैठा, रमेश बैठा, अशोक बैठा समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola