लीड :::: थाने में देर रात तक हुई बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2015 8:03 PM
लीड :::: थाने में देर रात तक हुई बैठक 14 गुम 37 में चेंबर के लोग गुमला. प्राचार्य डॉ शशिभूषण की हत्या से प्रशासन भी सकते में है. क्योंकि गुमला जिला के इतिहास में यह पहली घटना है. जब किसी प्राचार्य की उसी कॉलेज के छात्र ने कार्यालय में घुस कर हत्या की है. घटना […]
लीड :::: थाने में देर रात तक हुई बैठक 14 गुम 37 में चेंबर के लोग गुमला. प्राचार्य डॉ शशिभूषण की हत्या से प्रशासन भी सकते में है. क्योंकि गुमला जिला के इतिहास में यह पहली घटना है. जब किसी प्राचार्य की उसी कॉलेज के छात्र ने कार्यालय में घुस कर हत्या की है. घटना को लेकर बुधवार को थाना परिसर में देर शाम को पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई. इसमें एसपी भीमसेन टुटी, विधायक शिवशंकर उरांव के अलावा कई वरीय पुलिस पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी थे. बैठक देर रात तक चली और प्राचार्य की हत्या पर सिर्फ विमर्श हुआ. आरोपी द्वारा सही जानकारी नहीं देने से भी पुलिस परेशान है.पहले भी मारपीट हो चुकी है : चेंबरचेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष अनमोल कुमार गुप्ता ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि कॉलेज में पहले भी छात्रों के साथ मारपीट की घटना घट चुकी है. छात्रावास के कारण कई बार गुमला का माहौल बिगड़ चुका है. इसलिए शिक्षा, छात्र व शिक्षक हित में कॉलेज परिसर से छात्रावास को हटाया जाये.शव का अंतिम संस्कार कल होगाचेंबर के पूर्व अध्यक्ष शशिप्रिया बंटी ने कहा कि प्राचार्य शशिभूषण के शव का अंतिम संस्कार 16 अक्तूबर को पालकोट रोड स्थित मुक्तिधाम में किया जायेगा. उनके शव को पैतृक गांव न ले जाकर गुमला में ही अंतिम संस्कार होगा. 15 अक्तूबर को शव के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास में रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










