25 मिनट तक कॉलेज में घूमता रहा हत्यारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2015 6:30 PM
गुमला. प्राचार्य डॉ शशिभूषण कॉलेज के शिक्षक प्रो जीतवाहन बड़ाइक व प्रो एजे खलखो के साथ बैठे हुए थे. किसी काम को लेकर प्रो खलखो कार्यालय से निकल कर चले गये. कार्यालय में शशि भूषण व जीतवाहन आपस में किसी बात को लेकर मंत्रणा कर रहे थे. तभी स्नातक पार्ट थर्ड का छात्र राकेश उर्फ […]
गुमला. प्राचार्य डॉ शशिभूषण कॉलेज के शिक्षक प्रो जीतवाहन बड़ाइक व प्रो एजे खलखो के साथ बैठे हुए थे. किसी काम को लेकर प्रो खलखो कार्यालय से निकल कर चले गये. कार्यालय में शशि भूषण व जीतवाहन आपस में किसी बात को लेकर मंत्रणा कर रहे थे. तभी स्नातक पार्ट थर्ड का छात्र राकेश उर्फ कृष्णा भुजाली लेकर पहुंचा. कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले राकेश ने भुजाली से प्राचार्य पर वार कर दिया.
गर्दन में लगते ही प्राचार्य फर्स पर गिर पड़े. यह देख आरोपी ने दोबारा प्राचार्य के गर्दन को काट दिया. पूरा फर्स में खून पसर गया. प्रो जीतवाहन हल्ला करने लगे. आसपास के कर्मचारी जुट गये. छात्रों में अफरा-तफरी मच गयी. तुरंत प्राचार्य को उठा कर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्राचार्य डॉ शशिभूषण का गर्दन भुजाली से काटने के बाद आरोपी राकेश 25 मिनट तक कॉलेज परिसर में घूमता रहा.
लेकिन किसी ने उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटायी. नामांकन केंद्र में भी वह जबरन घुसने का प्रयास किया. कर्मचारियों ने दरवाजा बंद कर दिया. शिक्षक व कर्मचारियों ने बताया कि प्राचार्य को भुजाली से काटने के बाद भी उसके चेहरे पर किसी प्रकार का भय व सिकन नहीं था. वह बड़े आराम से प्राचार्य के कार्यालय से भुजाली हिलाते हुए निकला. तभी किसी ने उसे पुलिस के आने की सूचना दी, तो वह छात्रावास में जाकर छिप गया. पुलिस ने उसे छात्रावास से धर दबोचा. थाना में जब राकेश को लाया गया, तो यहां भी वह हंसकर बात कर रहा था. लेकिन उसने जो बयान दिया है. अगर उसकी बयान में सच्चाई है, तो प्राचार्य को पूरे प्लानिंग के तहत मारा गया है.
इसमें और कुछ लोगों के हाथ हो सकते हैं. जिसके कहने पर राकेश ने इतना बड़ा कदम उठाया.पुलिस को भांजनी पड़ी लाठीप्राचार्य की मौत की सूचना पर लोग उग्र हो उठे. काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे. इसके बाद सड़क पर उतर आये. स्थानीय लोगों के अलावा वर्तमान व पूर्ववर्ती छात्रों ने सड़क जाम कर दी. चेंबर ने भी सड़क जाम में हिस्सा लिया. एक घंटे तक सड़क जाम रहा. पुलिस पहुंची, फिर भी लोग टावर चौक से हटने को तैयार नहीं थे. अंत में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. लाठी भांजी तो लोग जाम स्थल छोड़ कर इधर-उधर भागने लगे.
शव देख कर कई शिक्षक रोने लगेकॉलेज के शिक्षकों में इस घटना को लेकर आक्रोश है. प्रो सुदामा सिंह, जीतवाहन बड़ाइक, एके सेन व अन्य शिक्षकों ने डीसी से मिल कर कॉलेज में पुलिस पिकेट की स्थापना व बालक छात्रावास को कॉलेज से हटाने की मांग की है. प्रो एजे खलखो ने कहा कि यह घटना निंदनीय है. कॉलेज के स्थापना के इतिहास में इस प्रकार की यह पहली घटना है. जब कोई छात्र इस प्रकार कर करतूत किया है. घटना के बाद कॉलेज की पढ़ाई बंद हो गयी. सभी शिक्षक अस्पताल पहुंचे. कई शिक्षक तो मौत की सूचना पर रोने लगे.राकेश को छात्रावास से नहीं निकाला गया हैछात्रावास अधीक्षक प्रो सोमनाथ भगत ने बताया कि 1988 से अधीक्षक के पद पर हैं. पर कभी ऐसी घटना नहीं घटी. आरोपी राकेश को छात्रावास से निकाला नहीं गया है. अगर कोई कह रहा है, तो वह गलत है. रसोइया से पैसा लेकर खर्च करने की सूचना मिली थी. लेकिन कॉलेज में बैठक करने की जानकारी नहीं है. जो घटना घटी है, वह निंदनीय है. कॉलेज परिसर से हॉस्टल को हटा देना चाहिए. मैं खुद अधीक्षक के पद से इस्तीफा दे दूंगा. छात्रावास हटाया जाये : वाइस चांसलर रांची विश्वविद्यालय रांची के वाइस चांसलर डॉ रमेश पांडेय घटना की सूचना पर गुमला पहुंचे. पहले वे प्राचार्य के घर गये. परिजनों को ढांढ़स बंधाया. इसके बाद अस्पताल पहुंचे. श्री पांडे डीसी दिनेशचंद्र से मिले. मौके पर विधायक शिवशंकर उरांव भी थे. श्री पांडेय ने घटना की कड़ी निंदा की. मामले की जांच कर सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए कहा. कॉलेज परिसर से छात्रावास हटाने के लिए भी कहा. जिससे छात्र शांतिपूर्वक शिक्षा ग्रहण कर सके. आंसू थम नहीं रहेशव को जब घर लाया गया, तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आसपास के लोग भी रो रहे थे. आंसू थम नहीं रहा है. जशपुर रोड के समीप लोगों की भीड़ है.मामले की निष्पक्ष जांच की मांगविधायक शिवशंकर उरांव ने घटना की निंदा की है. कहा कि यह गलत है. इसमें जो भी दोषी है, उसे सजा मिलनी चाहिए. पूर्व विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि घटना निंदनीय है. पुलिस इस मामले में गहरायी से जांच कर कार्रवाई करें. कॉलेज परिसर को भयमुक्त होना चाहिए. कांग्रेस के युवा अध्यक्ष राजनील तिग्गा व उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि कॉलेज में शिक्षा का माहौल न बिगड़े, इसके लिए प्रशासन प्रयास करे. प्राचार्य की हत्या की निंदा भाकपा माले गुमला की बैठक बुधवार को स्थानीय पोद्दार धर्मशाला में हुई.
बैठक में केओ कॉलेज के प्राचार्य डॉ शशिभूषण की निर्मम हत्या कर दिये जाने की घटना की निंदा की गयी. साथ ही पंचायत चुनाव के संबंध में चर्चा करते हुए चुनाव में ईमानदार प्रत्याशी को समर्थन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर जिला सचिव विजय सिंह, आदित्य सिंह, गजेंद्र सिंह, बिरजानंद उरांव, मुस्तकीम अंसारी, राजेश भगत, मुखदेव सिंह, महेंद्र जेक्शन, युगल मुंडा, सुरजन प्रजापति, चरवा भगत, मनोज बखला, बालकिशुन भगत, सोमरा महतो, पुनई उरांव, मुनी देवी, सारी बाखला सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










