सेवानिवृत्ति जीवन का अभन्नि अंग : डॉ योगेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2015 6:38 PM
सेवानिवृत्ति जीवन का अभिन्न अंग : डॉ योगेश भरनो. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को पीएचसी करंज के हेल्थ कर्मी शंभुनाथ गुप्ता को भावभीनी विदाई दी गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ योगेश शरण ने कहा कि हर सरकारी नौकरी कर्मी के जीवन का अभिन्न अंग सेवानिवृत्ति है. हेल्थकर्मी शंभुनाथ ने अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य […]
सेवानिवृत्ति जीवन का अभिन्न अंग : डॉ योगेश भरनो. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को पीएचसी करंज के हेल्थ कर्मी शंभुनाथ गुप्ता को भावभीनी विदाई दी गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ योगेश शरण ने कहा कि हर सरकारी नौकरी कर्मी के जीवन का अभिन्न अंग सेवानिवृत्ति है. हेल्थकर्मी शंभुनाथ ने अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया है. जिसे स्वास्थ्य विभाग भरनो के सभी कर्मियों को याद रखेगा. मौके पर कर्मियों ने सेवानिवृत्त कर्मी को उपहार भेंट कर विदाई दी. मौके पर डॉ सुषमा कुजूर, मिलनसार मिंज, राणा चंदन, कारीराम महली, सुनीता एक्का, सत्येंद्र सिंह सहित सभी कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










