::::: प्रस्तुति ही आपकी पहचान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2015 7:49 PM

विज्ञापन

::::: प्रस्तुति ही आपकी पहचानक्लास रूम मैनेजमेंट की दी गयी जानकारी संत जोंस स्कूल में शिक्षकों का एकदिवसीय कार्यशालाफोटो फाइल:12एसआइएम:2-जानकारी देते रिसोर्स पर्सन.प्रतिनिधिसिमडेगा. संत जोंस इंगलिश मीडियम स्कूल फरसाबेड़ा में ऑरिएंट ब्लैक स्वान पब्लिकेशन के सौजन्य से शिक्षकों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. रिसोर्स पर्सन संदीप कुमार डे ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को […]

विज्ञापन

::::: प्रस्तुति ही आपकी पहचानक्लास रूम मैनेजमेंट की दी गयी जानकारी संत जोंस स्कूल में शिक्षकों का एकदिवसीय कार्यशालाफोटो फाइल:12एसआइएम:2-जानकारी देते रिसोर्स पर्सन.प्रतिनिधिसिमडेगा. संत जोंस इंगलिश मीडियम स्कूल फरसाबेड़ा में ऑरिएंट ब्लैक स्वान पब्लिकेशन के सौजन्य से शिक्षकों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. रिसोर्स पर्सन संदीप कुमार डे ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को क्लास रूम मैनेजमेंट की महत्वपूर्ण जानकारी दी. बताया कि जब नया सत्र शुरू होता है और जब आप क्लास रूम में जाते हैं तो आपकी प्रथम प्रस्तुति ही आपकी पहचान बनती है. शुरूआत में ही बच्चों के बीच ऐसा छाप छोड़ें कि जिसका प्रभाव अंतिम समय तक रहे. कहा कि बच्चों के बीच पारिवारिक माहौल पैदा करें. बच्चों में ऐसी सोच पैदा करने का प्रयास करें, जिससे बच्चे शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से जागृत हो जायें. उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक का व्यक्तित्व भी विद्यार्थियों पर गहरा असर करता है. इसलिए व्यक्तित्व में निखार पैदा करें. बताया गया कि संत जोंस स्कूल अपने 25वें साल में प्रवेश कर चुका है. स्कूल अपना सिल्वर जुबली काफी धूमधाम से मनायेगा. कार्यक्रम में स्कूल के संस्थापक विक्टोर केरकेट्टा, संत जोंस एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष स्तानिसलास किंडो, उपाध्यक्ष फरदीना तिग्गा, प्रधानाचार्य जोन इग्नासियुस केरकेट्टा, ऑरिएंट ब्लैक स्वान संस्था के निलांजन चक्रवर्ती, दिव्यांशु के अलावा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola