सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर कैरो में धरना-प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2015 7:18 PM

विज्ञापन

सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर कैरो में धरना-प्रदर्शन फोटो- एलडीजीए- 14 धरना को संबोधित करते सुखदेव भगत.कैरो/ लोहरदगा. कैरो प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कैरो प्रखंड को सूखा क्षेत्र घोषित करने एवं प्रखंड के विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रखंडाध्यक्ष खलील अंसारी की अध्यक्षता में हुई. […]

विज्ञापन

सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर कैरो में धरना-प्रदर्शन फोटो- एलडीजीए- 14 धरना को संबोधित करते सुखदेव भगत.कैरो/ लोहरदगा. कैरो प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कैरो प्रखंड को सूखा क्षेत्र घोषित करने एवं प्रखंड के विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रखंडाध्यक्ष खलील अंसारी की अध्यक्षता में हुई. धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत उपस्थित थे. श्री भगत ने कहा कि वर्षा नहीं होने के कारण पूरा जिला सूखे की चपेट में आ गया है. किसानों के समक्ष अभी से ही भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. लोग अभी से ही पलायन करना प्रारंभ कर दिये हैं. बावजूद सरकार जिले को न तो सूखा क्षेत्र घोषित की है और न ही राहत कार्य चलाया रही है. श्री भगत ने कहा कि किसानों एवं गरीबों पर हो रहे शोषण को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगा. सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी आंदोलन प्रारंभ कर दिया है. श्री भगत ने कहा कि राज्य सरकार को सूखा से निबटने के लिए क्लब वार योजना चलानी चाहिए. आपदा प्रबंधन की योजना बना कर राहत कार्य चलानी शुरू करनी चाहिए. इस सरकार के पास न कोई वीजन है और न कार्यक्रम है. कहा कि सरकार को गरीबों से कोई मतलब नहीं है. रबी फसल के लिए किसानों को ज्यादा से ज्यादा केसीसी ऋण उपलब्ध करानी चाहिए. मौके पर किशोर उरांव, बुधवा उरांव, मनोज साहू, अनीश खान, विवेक प्रजापति, ताहिर अंसारी, खलील सिंह, अनुज साहू, सज्जाद अंसारी, सुखदेव उरांव, उमेश महतो, गणपत उरांव, मंजन उरांव, मकसूद खान, चंद्रदेव भगत, सोमरा उरांव, शनिचरवा उरांव, देवराज उरांव, आदित्य गोप, सुशील उरांव, बिरसी भगत, रोजामत अंसारी, आलोक साहू सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola