सफलता के लिए अनुशासन जरूरी : कल्पना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2015 6:16 PM
सफलता के लिए अनुशासन जरूरी : कल्पना गुमला. ट्राइबल स्टडी सेंटर विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र व मैं हूं चैंपियन द्वारा पंचायत स्तरीय बालक बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. बालक वर्ग के फाइनल मैच में वृंदा ने कोयनारा को 4-3, पुग्गू ने करमडीपा को 5-1 से पराजित किया. वहीं […]
सफलता के लिए अनुशासन जरूरी : कल्पना गुमला. ट्राइबल स्टडी सेंटर विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र व मैं हूं चैंपियन द्वारा पंचायत स्तरीय बालक बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. बालक वर्ग के फाइनल मैच में वृंदा ने कोयनारा को 4-3, पुग्गू ने करमडीपा को 5-1 से पराजित किया. वहीं अरमई पंचायत से टुकुटोली, असनी से नदीटोली, खोरा से बम्हनी, कुम्हरिया से लिटियाटोली, डुमरडीह पंचायत के गम्हरिया व डुमरडीह गढटोली विजेता रहा. बालिका वर्ग में अरमई को उर्मी ने 3-2, वृंदा ने चरकाटांगर 4-3 से पराजित कर विजेता रहा. इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला समन्वयक कल्पना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. समन्वयक ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें. खेल में हार-जीत लगी रहती है. हारनेवाली टीम को निराश नहीं बल्कि परिश्रम करने की जरूरत है. मौके पर रश्मि टोपनो, रश्मि विनीता लकड़ा, छेदू साहू, शशि साहू, अर्जुन, विलास, मनोहर साहू सहित सैकड़ों की संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










