श्रमदान कर लगभग डेढ़ किमी सड़क बनायी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2015 6:16 PM

विज्ञापन

श्रमदान कर लगभग डेढ़ किमी सड़क बनायी सेन्हा/ लोहरदगा. गोल्डेन यूथ क्लब सेन्हा के सदस्यों ने श्रमदान कर लगभग डेढ़ किमी सड़क बनायी. क्लब के सदस्यों ने धाना बगीचा से केश्वर बांध के रास्ते को श्रमदान कर पूरा किया. सड़क के अभाव में गांव के लोगों को भारी परेशानी होती थी. पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों से […]

विज्ञापन

श्रमदान कर लगभग डेढ़ किमी सड़क बनायी सेन्हा/ लोहरदगा. गोल्डेन यूथ क्लब सेन्हा के सदस्यों ने श्रमदान कर लगभग डेढ़ किमी सड़क बनायी. क्लब के सदस्यों ने धाना बगीचा से केश्वर बांध के रास्ते को श्रमदान कर पूरा किया. सड़क के अभाव में गांव के लोगों को भारी परेशानी होती थी. पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गयी थी. आखिरकार क्लब के सदस्यों ने निर्णय लेकर श्रमदान से सड़क बनायी. सड़क बनने से केश्वर बांध के आसपास के किसानों को काफी सहुलियत होगी. मौके पर नंदलाल महतो, लखन महतो, रामचंद्र महतो, प्रभु महतो, अशोक महतो, राजेश महतो, ईश्वर महतो, शिवा महतो, रितेश महतो, सुलेंद्र महतो, अजय महतो, बाबूलाल महतो आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola