:4:::: रायडीह में सुरसांग थाना का उदघाटन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2015 6:16 PM

विज्ञापन

:4:::: रायडीह में सुरसांग थाना का उदघाटन 12 गुम 12 में उदघाटन करते एसपी.प्रतिनिधि, रायडीहसुरसांग के लिए नवसृजित थाना का उदघाटन सोमवार को रायडीह में किया गया. छह साल बाद सुरसांग नये थाना के रूप में शुरू हुआ है. अब सुरसांग के अंतर्गत होनेवाली घटनाओं का एफआइआर सुरसांग थाना में होगा. इस थाना के अलग […]

विज्ञापन

:4:::: रायडीह में सुरसांग थाना का उदघाटन 12 गुम 12 में उदघाटन करते एसपी.प्रतिनिधि, रायडीहसुरसांग के लिए नवसृजित थाना का उदघाटन सोमवार को रायडीह में किया गया. छह साल बाद सुरसांग नये थाना के रूप में शुरू हुआ है. अब सुरसांग के अंतर्गत होनेवाली घटनाओं का एफआइआर सुरसांग थाना में होगा. इस थाना के अलग से नये थानेदार व पुलिस बल होगा. थाने का उदघाटन एसपी भीमसेन टुटी ने विधिवत रूप से फीता काट कर किया. कहा कि सुरसांग में थाना भवन बनने तक यह थाना वर्तमान में रायडीह थाना में संचालित होगा. सुरसांग थाना में रायडीह प्रखंड के कोब्जा, जरजट्टा, कोंडरा व सुरसांग पंचायत को शामिल किया गया है. इसके इंचार्ज रायडीह थाना के थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह होंगे. इस अवसर पर मेजर सूर्य कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, चैनपुर थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी, जारी थाना प्रभारी सत्यम कुमार, आरती चौधरी, फागू राम उरांव, मालिक प्रसाद यादव, राधामोहन साहू आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola