बच्चों ने डांस में दिखायी प्रतिभा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2015 7:03 PM

विज्ञापन

बच्चों ने डांस में दिखायी प्रतिभा गुमला में सुपर डांस प्रतियोगिता का आयोजन.11 गुम 6 में रांची से आये जजप्रतिनिधि, गुमलागुमला शहर के महेश्वरी धर्मशाला भवन में रविवार को सुपर डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. डांस एकेडमी बेड़ो द्वारा प्रतियोगिता आयोजित था. इसमें हिंदी व नागपुरी गीत पर गुमला के युवा कलाकारों ने डांस […]

विज्ञापन

बच्चों ने डांस में दिखायी प्रतिभा गुमला में सुपर डांस प्रतियोगिता का आयोजन.11 गुम 6 में रांची से आये जजप्रतिनिधि, गुमलागुमला शहर के महेश्वरी धर्मशाला भवन में रविवार को सुपर डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. डांस एकेडमी बेड़ो द्वारा प्रतियोगिता आयोजित था. इसमें हिंदी व नागपुरी गीत पर गुमला के युवा कलाकारों ने डांस प्रस्तुत किया. बच्चों ने अपनी प्रतिभा के अनुसार बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया. इसमें बेहतर डांस करनेवाले बच्चों का चयन किया गया है. आयोजन समिति की परी पासवान ने कहा कि डांस एकेडमी बेड़ो द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जो प्रतिभागी चयनित होंगे. उन्हें नागपुरी एलबम में काम करने का अवसर मिलेगा. कुछ डांसरों का चयन हुआ है, उसकी सूची बाद में जारी की जायेगी. उन्होंने कहा कि गुमला में डांस के प्रति युवाओं व बच्चों में अच्छा उत्साह है. अगर इन्हें थोड़ा मार्गदर्शन व प्रशिक्षण मिले तो ये लोग बहुत आगे तक जा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola