यीशु के बतायें मार्गो का अनुशरण करें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2015 6:32 PM
यीशु के बतायें मार्गो का अनुशरण करें सोसो पल्ली में पल्ली दिवस मनाया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए 11 गुम 10 में दीप प्रज्ज्वलन करते फादर प्रताप11 गुम 11 में उपस्थित ख्रीस्त विश्वासी प्रतिनिधि, गुमलासोसो पल्ली गुमला में रविवार को पल्ली दिवस मनाया गया. मुख्य अधिष्ठाता पुरोहित फादर प्रताप टोप्पो ने पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया. […]
यीशु के बतायें मार्गो का अनुशरण करें सोसो पल्ली में पल्ली दिवस मनाया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए 11 गुम 10 में दीप प्रज्ज्वलन करते फादर प्रताप11 गुम 11 में उपस्थित ख्रीस्त विश्वासी प्रतिनिधि, गुमलासोसो पल्ली गुमला में रविवार को पल्ली दिवस मनाया गया. मुख्य अधिष्ठाता पुरोहित फादर प्रताप टोप्पो ने पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया. उन्होंने कहा कि हम सभी ख्रीस्तीय धर्मावलंबी प्रभु यीशु के बताये मार्गों का अनुशरण करते हुए जीवन का यापन कर रहे है. प्रभु यीशु ने जिस प्रकार गरीब व असहायों की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया. उनकी तरह ही हमें भी गरीबों व असहायों की सेवा कर उनके बताये मार्गों का अनुशरण करना चाहिए. ऐसा कर हम जीवन को सफल बना सकते है. सिस्टर असरिता ने कहा कि आज हम सभी ख्रीस्त धर्म पल्ली दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए है. हम सभी को प्रभु यीशु के बताये मार्ग पर चलना चाहिए. आज पल्ली की ओर से तीन लोगों को सम्मानित किया जा रहा है. ये काफी गर्व की बात है. अंतोनी कुजूर भूतपूर्व प्रचारक टांगर टोली, सेलेस्टीना तिर्की सोसो लालडीपा व प्रेम किंडो कृषक हुडकुटोली को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित गया. अंतोनी कुजूर ने सोसो पल्ली के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सोसो पल्ली का जन्म 1901 में हुआ. इस पल्ली में 45 गांव व टोले आते है. सोसो में इसाई परिवार 300 से अधिक है. यहां से 4 पुरोहित, आठ धर्मबहनें बनी है, जो ईश्वर की सेवा में समर्पित है. सोसो में तीन धर्म समाज यीशु समाज, संत अन्ना धर्म समाज व कार्मेल धर्म समाज है. इस पल्ली में तीन विद्यालय है व यहां की धर्म बहनों ने डिसपेंसरी खोली है. इसके अलावे सोसो पल्ली की अनेकों उपलब्धियो के संबंध में प्रकाश डाला. इस अवसर पर सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंच का संचालन सभा नेत्री रिंकी व धन्यवाद ज्ञापन फा प्रताप टोप्पो ने किया. मौके पर एचएम फादर इलियस कुल्लू, सेत कुमार एक्का, सि. पुष्पा, सि. मालती, पुष्पा, फलोरा, किशोर बेक, सुशीला तिर्की, सिप्रियंसा, रेमिश केरकेट्टा सहित सैकड़ों ख्रीस्तीय धर्मावलंबी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










