:7::: साक्षर भारत कार्यक्रम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी : जावेद अनवर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2015 6:02 PM

विज्ञापन

:7::: साक्षर भारत कार्यक्रम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी : जावेद अनवर फोटो-एलडीजीए-19 बैठक करते साक्षरता कर्मी.लोहरदगा. नवा बिहान जिला साक्षरता समिति कार्यालय में जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों की बैठक साक्षर भारत कार्यक्रम के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी जावेद अनवर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में साक्षर भारत कार्यक्रम के द्वारा संचालित बुनियादी साक्षरता […]

विज्ञापन

:7::: साक्षर भारत कार्यक्रम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी : जावेद अनवर फोटो-एलडीजीए-19 बैठक करते साक्षरता कर्मी.लोहरदगा. नवा बिहान जिला साक्षरता समिति कार्यालय में जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों की बैठक साक्षर भारत कार्यक्रम के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी जावेद अनवर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में साक्षर भारत कार्यक्रम के द्वारा संचालित बुनियादी साक्षरता केंद्रों, लोक शिक्षा केंद्रों, मॉडल लोक शिक्षा केंद्राें, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना सहित नवा बिहान जिला साक्षरता समिति द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की गयी. श्री जावेद ने कहा कि साक्षर भारत कार्यक्रम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इसमें जुड़े लोग पूरी ईमानदारी से जिम्मेवारी का निर्वहन करें. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि काम के प्रति लापरवाह प्रेरकों के प्रति कार्रवाई करें तथा साक्षरता केंद्रों का लगातार अनुश्रवण कर जिले को प्रतिवेदन समर्पित करें. समिति के सचिव ने कहा कि सभी लोक शिक्षा केंद्र, बुनियादी साक्षरता केंद्रों को सुचारू रूप से संचालित किया जाये तथा प्रखंंड कार्यालय को दुरूस्त करते हुए वातावरण निर्माण कराया जाये. मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेंद्र उरांव, जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुज कुमार उरांव, जितराम उरांव, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक समीद अंसारी, मुकेश साहू, शिवराम भगत, अखिलेश मिश्रा, सूरज उरांव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola