लीड ::3::: सदभावना दौड़, कुर्सियां तोड़ी गयी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2015 6:02 PM

विज्ञापन

लीड ::3::: सदभावना दौड़, कुर्सियां तोड़ी गयी फोटो- एलडीजीए-1 दौड़ को झंडी दिखाते बंधु तिर्की, एलडीजीए-5 लोगों को शांत कराते बंधु तिर्की, एलडीजीए-14 कुर्सी टेबुल तोड़ते लोगलोहरदगा. मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने लोहरदगा शहरी क्षेत्र में सदभावना दौड़ का आयोजन किया. इस दौड़ में बड़ी संख्या में लोग भाग लिये. सदभावना के लिए […]

विज्ञापन

लीड ::3::: सदभावना दौड़, कुर्सियां तोड़ी गयी फोटो- एलडीजीए-1 दौड़ को झंडी दिखाते बंधु तिर्की, एलडीजीए-5 लोगों को शांत कराते बंधु तिर्की, एलडीजीए-14 कुर्सी टेबुल तोड़ते लोगलोहरदगा. मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने लोहरदगा शहरी क्षेत्र में सदभावना दौड़ का आयोजन किया. इस दौड़ में बड़ी संख्या में लोग भाग लिये. सदभावना के लिए बुलायी गयी इस दौड़ में उस समय अराजक स्थिति उत्पन्न हो गयी जब समाहरणालय मैदान में बनाये गये पंडाल में आक्रोशित लोगों ने बेईमानी का आरोप लगाते हुए जम कर तोड़फोड़ किया. दर्जनों कुर्सियां एवं टेबल दौड़ में शामिल लोगों ने तोड़ दिया. बंधु तिर्की ने लूथरन मैदान में दौड़ को सफेद झंडी दिखा कर विदा किया. शहर के विभिन्न मार्गों से गुजर कर लोग समाहरणालय मैदान पहुंचे. दौड़ में शामिल लोगों में विजेताओं के नाम की जब घोषणा की गयी तो लोग आक्रोशित हो गये और कहा कि अव्वल वे नहीं हैं, जिनके नाम की घोषणा की जा रही है. इसमें अनियमितता बरती गयी है. लोग आक्रोशित हो गये और जम कर तोड़-फोड़ की. मामला बिगड़ता देख बंधु तिर्की एक टेंपो पर खड़े होकर लोगों को शांत कराने का प्रयास करते रहे. बाद में मामला शांत हुआ. पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम 13 अक्तूबर को 10.30 बजे लूथरन उच्च विद्यालय मैदान में करने की घोषणा की गयी. बालक में संतोष व बालिका वर्ग में शांति प्रथमइस दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम संतोष राम, द्वितीय संदीप टोप्पो, तृतीय बुद्वेश्वर उरांव चुने गये. वहीं बालिका वर्ग में प्रथम शांति कुमारी, द्वितीय ललकी कुमारी, तृतीय अमृता कुमारी को चयनित किया गया. मौके पर अजय प्रसाद, बालमकुंद लोहरा, बलवीर देव, मोहीबुल्लाह अंसारी, गुलाम मुर्तुजा अंसारी, नेहाल अख्तर, अर्जुन टोप्पो, निरंजन एक्का, हुमन साहू, शमशेर आलम, अलीरजा अंसारी, तपेश्वर प्रजापति, बालमिकी, अब्दुल कुदुश, अजीम खान, संजू सिंह, छोटना उरांव, राजेश महली, सुनिता देवी, सरोज देवी, जयश्री देवी, कमला देवी आदि मोैजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola