:5::::: स्थापना दिवस धूमधाम से मना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2015 8:48 PM
:5::::: स्थापना दिवस धूमधाम से मनाफोटो 5 एस आई एण बानो 1 व 2, बानो(सिमडेगा). बानो प्रखंड के संत फ्रासिंस अंगरेजी मीडियम स्कूल हाटिंगहोड़े का 10वां विद्यालय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. मुख्य अतिथि तोरपा विद्यायक पौलुस सुरीन व विशिष्ट अतिथि बिशप नोएल हेमरोम उपस्थित थे. बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम […]
:5::::: स्थापना दिवस धूमधाम से मनाफोटो 5 एस आई एण बानो 1 व 2, बानो(सिमडेगा). बानो प्रखंड के संत फ्रासिंस अंगरेजी मीडियम स्कूल हाटिंगहोड़े का 10वां विद्यालय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. मुख्य अतिथि तोरपा विद्यायक पौलुस सुरीन व विशिष्ट अतिथि बिशप नोएल हेमरोम उपस्थित थे. बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि ने विद्यालय झंडा फहरा कर व संत फ्रासिंस की तसवीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर किया. इसके बाद बच्चों नें एक से बढ़ कर गीत व नृत्य प्रस्तुत किया. विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इसमें दौड़, हाई जंप, मेढ़क रेस व बिस्कुट रेस आदि शामिल हैं. इसमें सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया. इससे पूर्व चर्च में विशेष मिस्सा पूजा स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य नेलसन सुरीन ने दिया. धन्यवाद ज्ञापन ज्वोकिम समद ने किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि छोटे से कस्बे में अंगरेजी माध्यम से पढ़ाई होना गौरव की बात है. विशिष्ट अतिथि ने कहा कि स्कूल की नींव ग्राबिएल हेमरोम ने रखी थी. मात्र दस-बीस छात्र से आरंभ किया गया स्कूल वर्तमान में दस वर्ग की तक पढ़ाई हो रही है. कहा कि जंगल में डॉ ग्राबियल हेमरोम के सपनों को साकार किया जा रहा है. उन्होंने क्षेत्र में अंगरेजी स्कूल की स्थापना कर शिक्षा का अलख जगाने का कार्य किया है. उनका सपना क्षेत्र में एक अदद अस्पताल व स्टेडियम निर्माण का भी है. जिससे उनके पुत्र ऑस्कर हेमरोम साकार करने में लगे हैं. इस अवसर पर सामुएल हेमरोम, मेबल हेमरोम, रश्मि हेमरोम, मुसा, सुशील भुइंया के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. वज्रपात से बैंक का विसेट जला, काम प्रभावित बानो(सिमडेगा). कोलेबिरा प्रखंड स्थित लचरागढ़ बैंक ऑफ इडिंया का विसेट जल जाने से दो दिन से बैंक में काम-काज ठप है. मिली जानकारी केअनुसार दो दिन पूर्व वज्रपात से बैंक का विसेट जल गया. इससे लिंक नहीं है. लिंक नहीं से लोगों को जमा व निकासी नहीं कर पा रही है. ग्रामीणों ने जल्द बैंक का विसेट ठीक कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










