बाइक व टेंपों में टक्कर, छह घायल
घाघरा : थाना क्षेत्र के इटकिरी व आदर के बीच बाइक व टेंपो की सीधी टक्कर में छह लोग घायल हो गये. घायलों में चट्टी निवासी हंगरू उरांव(60), पत्नी मानकी देवी(50), पुत्र शिवेश्वर गोप (22), पतराटोली निवासी कलावती देवी (45), रिंकू कुमार (2) व बाइक सवार नितिन लकड़ा (30) शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज […]
घाघरा : थाना क्षेत्र के इटकिरी व आदर के बीच बाइक व टेंपो की सीधी टक्कर में छह लोग घायल हो गये. घायलों में चट्टी निवासी हंगरू उरांव(60), पत्नी मानकी देवी(50), पुत्र शिवेश्वर गोप (22), पतराटोली निवासी कलावती देवी (45), रिंकू कुमार (2) व बाइक सवार नितिन लकड़ा (30) शामिल हैं.
सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार सभी घायल अपने घरों की ओर जाने के लिए आदर बाजार में एक टेंपो पर सवार हुए थे. आदर से निकलने के बाद टेंपो जैसे ही इटकिरी के समीप पहुंचा. सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गयी. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










