:4:::: 76 किसानों को नि:शुल्क धान बीज मिला
29 गुम 7 में धान बीज बांटती मुखिया.घाघरा. देवाकी कलस्टर में सोमवार को शिविर लगा कर देवाकी मुखिया नीलमणि देवी ने किसानों के बीच नि:शुल्क धान बीज का वितरण किया. 44 किसानों के बीच पांच-पांच किलोग्राम का डीआरआरएच हाइब्रिड धान तथा 36 किसानों के बीच 10-10 किलोग्राम ललाट सहभागी धान का वितरण किया गया. मुखिया […]
29 गुम 7 में धान बीज बांटती मुखिया.घाघरा. देवाकी कलस्टर में सोमवार को शिविर लगा कर देवाकी मुखिया नीलमणि देवी ने किसानों के बीच नि:शुल्क धान बीज का वितरण किया. 44 किसानों के बीच पांच-पांच किलोग्राम का डीआरआरएच हाइब्रिड धान तथा 36 किसानों के बीच 10-10 किलोग्राम ललाट सहभागी धान का वितरण किया गया. मुखिया ने बताया कि किसानों के बीच नि:शुल्क धान बीज वितरण के लिए कृषि विभाग ने बीज उपलब्ध कराया था. हाइब्रिड धान की खेती करनेवाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 1600 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जायेगा. वहीं जिन किसानों को धान बीज नहीं मिल पाया है. उसके लिए जिला से मांग किया जायेगा. मौके पर सुरेश उरांव, लोकनाथ उरांव, वासुदेव उरांव, संतोष उरांव, मनोज साहू, शीला देवी, मंगरी देवी, लक्ष्मण लोहरा, अरुण साहू, रमेश उरांव सहित दर्जनों की संख्या में किसान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










