सड़क जाम करने की दी चेतावनी
बसिया. प्रखंड क्षेत्र के ओकबा व ममरला गांव के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर गांव में बिजली सुविधा बहाल करने की मांग की है. साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है. महेश्वर साहू, बिंदेश्वर सिंह, अशोक कुमार, मिथलेश कुमार, गुरुचरण साहू, कमलेश ओहदार, […]
बसिया. प्रखंड क्षेत्र के ओकबा व ममरला गांव के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर गांव में बिजली सुविधा बहाल करने की मांग की है. साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है. महेश्वर साहू, बिंदेश्वर सिंह, अशोक कुमार, मिथलेश कुमार, गुरुचरण साहू, कमलेश ओहदार, घनश्याम नारायण सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गांव की आबादी छह हजार से भी अधिक है. लेकिन अभी तक गांव में बिजली सेवा बहाल करने की दिशा में कोई काम नहीं किया गया है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. एक जुलाई तक गांव में बिजली बहाल नहीं का गयी, तो दो जुलाई को सिसई-बसिया का मुख्य मार्ग अवरुद्ध कर देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










