लैब टेक्नीशियन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
मामला : स्वास्थ्यकर्मी संगीता देवी की मौतप्रतिनिधि, चैनपुरचैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फोर्थ ग्रेड पर कार्यरत संगीता देवी की मौत मामले में रविवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. मृतका के देवर मनोज उरांव ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उसने चैनपुर के लैब टेक्नीशियन राजमुनी प्रसाद पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस […]
मामला : स्वास्थ्यकर्मी संगीता देवी की मौतप्रतिनिधि, चैनपुरचैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फोर्थ ग्रेड पर कार्यरत संगीता देवी की मौत मामले में रविवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. मृतका के देवर मनोज उरांव ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उसने चैनपुर के लैब टेक्नीशियन राजमुनी प्रसाद पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दर्ज केस में मनोज ने कहा है कि उसकी भाभी की हत्या एक योजना के तहत राजमुनी प्रसाद ने की है. क्योंकि अगर संगीता को आत्महत्या करना रहता तो वह अपने ही कमरे में जल कर मर सकती थी. फिर राजमुनी के कमरे में जाकर क्यों मरी. वहीं जब संगीता को जलाया गया तो रात को आवाज नहीं आयी. इसका मतलब कि पहले संगीता की हत्या की गयी, इसके बाद उसके शव को जला दिया गया. संगीता की मौत से पूरा चैनपुर हतप्रभ है. रातो रात राजमुनी को गुमला अस्पताल लाकर रांची भेज दिया गया. ऐसे पुलिस के प्रथम अनुसंधान में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है. लेकिन यह भी सवाल खड़ा हो रहा है कि प्रेम प्रसंग में तीन बच्चों की मां इस प्रकार जान नहीं दे सकती है. वह भी उस समय जब उसके पति की मौत के बाद देवर से उसकी शादी होनेवाली थी. इसमें पूरा परिवार राजी था. अब सबकी नजर पुलिस की जांच व घायल राजमुनी के बयान पर टिकी हुई है. हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लेकिन अभी मामले की जांच चल रही है. इस कांड में कई रहस्य छिपे हैं. जिसका खुलासा जल्द किया जायेगा.नीरज मिश्रा, थाना प्रभारी,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










