नौकरी नहीं मिली, तो खुद को जला कर मर गया

Updated:
विज्ञापन

डुमरी (गुमला)बीएड पास था किसान का बेटा तिगरा का समीर उरांवबेरोजगारी के कारण तीन माह से परेशान थानशे में घर आया, शरीर में खुद लगा ली आगप्रतिनिधि, जारी (गुमला)अलबर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र के तिगरा निवासी समीर उरांव (27) ने बेरोजगारी से तंग आकर शुक्रवार की रात खुद को जला कर मार डाला. वह बीएड […]

विज्ञापन

डुमरी (गुमला)बीएड पास था किसान का बेटा तिगरा का समीर उरांवबेरोजगारी के कारण तीन माह से परेशान थानशे में घर आया, शरीर में खुद लगा ली आगप्रतिनिधि, जारी (गुमला)अलबर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र के तिगरा निवासी समीर उरांव (27) ने बेरोजगारी से तंग आकर शुक्रवार की रात खुद को जला कर मार डाला. वह बीएड पास था. नौकरी नहीं मिलने से तीन माह से परेशान था. एक सप्ताह पहले उसने अपने दोस्तों से कहा था कि नौकरी नहीं मिली, तो वह किसी भी हद तक जा सकता है. समीर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आंगन में ही सो गया थाजानकारी के अनुसार, पिता सोहन उरांव ने खेती-बारी कर समीर को किसी तरह पढ़ाया था, ताकि वह नौकरी कर परिवार की जीविका चला सके. पिता सोहन उरांव ने बताया कि शुक्रवार की शाम समीर शराब पीकर घर आया. घर के आंगन में ही सो गया. नशे में होने के कारण परिजनों ने उसे आंगन में ही छोड़ दिया. देर रात समीर बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा. परिजन बाहर निकले, तो देखा कि समीर का पूरा शरीर आग से धधक रहा है. माता-पिता जब तक आग बुझा पाते, समीर बुरी तरह जल चुका था. कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया. पुलिस को घटना की सूचना शनिवार की सुबह हुई. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद समीर का शव परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola