जिप सदस्य हंदू भगत झामुमो में शामिल

Updated:
विज्ञापन

26 गुम 16 में झामुमो में शामिल होने के बाद हंदू भगत.प्रतिनिधि, गुमलागुमला के जिला परिषद सदस्य हंदू भगत अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. झामुमो महानगर रांची द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें फूल माला पहना कर पार्टी में स्वागत किये. साथ ही श्री […]

विज्ञापन

26 गुम 16 में झामुमो में शामिल होने के बाद हंदू भगत.प्रतिनिधि, गुमलागुमला के जिला परिषद सदस्य हंदू भगत अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. झामुमो महानगर रांची द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें फूल माला पहना कर पार्टी में स्वागत किये. साथ ही श्री सोरेन ने आशा व्यक्त किया है कि हंदू भगत के पार्टी में आने से संगठन व मजबूत होगी. झामुमो में शामिल हुए हंदू भगत ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में शिबू सोरेन के नेतृत्व में उनके साथ हर कदम पर साथ थे. अलग राज्य के आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिये. आंदोलन के दौरान कई महीनों तक जेल में भी रहना पड़ा. श्री भगत ने कहा कि मेरा पुन: घर में वापसी हुई है. अब मेरा एक ही मकसद है. पार्टी व जनता के हित में काम करना. मौके पर महानगर रांची के गौतम तिवारी, पार्टी महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय, विधायक ओम महतो, रांची के अध्यक्ष पवन जेडिया सहित कई लोग थे. हंदू के साथ झामुमो में शामिल होने वालों में प्रमोद सिंह, अभिषेक सिंह, संजीव उरांव, कुंदन गुप्ता, विवेक कुमार सहित कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola