हाथी ने घर ढाहे, दहशत में ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

बसिया. प्रखंड में इन दिनों जंगली हाथियों का झंुड फिर से प्रखंड में कहर बरसाना शुरू कर दिया है. गुरुवार की रात गांगड़ा पपलाटोली निवासी अनिल होरो के घर को ध्वस्त कर पांच क्विटंल चावल व आठ क्विंटल धान चट कर गये. अनिल व उसके परिवार वाले किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी. अनिल […]

विज्ञापन

बसिया. प्रखंड में इन दिनों जंगली हाथियों का झंुड फिर से प्रखंड में कहर बरसाना शुरू कर दिया है. गुरुवार की रात गांगड़ा पपलाटोली निवासी अनिल होरो के घर को ध्वस्त कर पांच क्विटंल चावल व आठ क्विंटल धान चट कर गये. अनिल व उसके परिवार वाले किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी. अनिल ने कहा कि हाथियों की संख्या आठ थी. रात दस बजे अचानक गांव में घुस कर घर को ध्वस्त कर धान व चावल चट कर गये. अनिल ने वन विभाग से आर्थिक मुआवजे व सुरक्षा की गुहार लगायी है. इस संबंध में वनपाल एंथ्रेस सोरेंग ने कहा कि हाथी भगाने के लिए गांव में पटाखे उपलब्ध करा दिये गये है. जंगली हाथियों क ा झुंड लुंगटू, कुलुसेरा, पतराटोली, निनई आदि क्षेत्रो में भ्रमण कर रहा है. जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola