विधायक से पंप सेट दिलाने की मांग
डुमरी. डुमरी प्रखंड क्षेत्र के कूप लाभुकों ने गुमला विधायक शिवशंकर उरांव से पंपसेट दिलाने की मांग की है. शंकर भगत, सोमरा भगत, ज्ञान तिर्की, भिखराम भगत आदि लाभुकों ने बताया कि वर्ष 2012-13 में सिटीजन फाउंडेशन गुमला द्वारा क्षेत्र में 29 कूप निर्माण सहित 15 भूमि समतलीकरण, एक मिट्टी बांध, एक तालाब, एक लिफ्ट […]
डुमरी. डुमरी प्रखंड क्षेत्र के कूप लाभुकों ने गुमला विधायक शिवशंकर उरांव से पंपसेट दिलाने की मांग की है. शंकर भगत, सोमरा भगत, ज्ञान तिर्की, भिखराम भगत आदि लाभुकों ने बताया कि वर्ष 2012-13 में सिटीजन फाउंडेशन गुमला द्वारा क्षेत्र में 29 कूप निर्माण सहित 15 भूमि समतलीकरण, एक मिट्टी बांध, एक तालाब, एक लिफ्ट एरिगेशन का भी काम किया गया है. जिसमें नौ कूप का काम अभी तक अधूरा है. काम शुरुआती के समय में संस्था ने कहा था कि कूप निर्माण के बाद सभी लाभुकों को एक-एक पंप सेट देंगे. जिसमें 29 में से मात्र सात लाभुकों को पंपसेट दिया गया है. बाकी के लाभुकों को अभी तक संस्था द्वारा पंप सेट उपलब्ध नहीं कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










