खेलकूद प्रमुखों को प्रशिक्षण मिला
गुमला. वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड प्रदेश के लोहरदगा संभाग के खेलकूद प्रमुखों का प्रशिक्षण वर्ग गुमला के वाल्मिकी आश्रम पुग्गू में दिया गया. इसका समापन 26 जून को होगा. गुरुवार को प्रशिक्षण का उदघाटन करते हुए वनवासी कल्याण केंद्र के जिला सह सचिव पुनीत कुमार लाल ने कहा कि सभी खेलकूद प्रमुख प्रशिक्षण प्राप्त करने […]
गुमला. वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड प्रदेश के लोहरदगा संभाग के खेलकूद प्रमुखों का प्रशिक्षण वर्ग गुमला के वाल्मिकी आश्रम पुग्गू में दिया गया. इसका समापन 26 जून को होगा. गुरुवार को प्रशिक्षण का उदघाटन करते हुए वनवासी कल्याण केंद्र के जिला सह सचिव पुनीत कुमार लाल ने कहा कि सभी खेलकूद प्रमुख प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद गांव स्तर पर खिलाडि़यों को खेल का प्रशिक्षण दें. जिससे खिलाडि़यों का भविष्य बन सके. अगर गांव के युवा वर्ग खेल केंद्र से जुड़ेंगे तो युवाओं में संगठन का निर्माण होगा. श्री लाल ने सभी में जोश भरा. उनके कार्यों का बोध भी कराया. प्रांत संगठन मंत्री हिरेंद्र सिन्हा ने कहा कि वनवासी कल्याण केंद्र का मुख्य मकसद समाज को संगठित करना है. युवा अपनी शक्ति को पहचानंे. सही दिशा में युवा शक्ति का प्रयोग होना चाहिए. पूरे समाज को संगठित करने से पहले युवाओं को एक मंच पर आना जरूरी है. इस अवसर पर विधायक शिवशंकर उरांव ने भी युवा शक्ति व खेलकूद के बढ़ावा पर अपने विचार दिये. मौके पर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा के खेल प्रमुख भाग ले रहे हैं. मौके पर नगर समाजसेवी महावीर साबू, राधेश्याम फोगला, जीतेंद्र कुमार, डोमनचंद्र महतो, कैलास उरांव, मुन्नी उरांव, अंगनू उरांव, नरेश गुप्ता, निर्मला कुमारी, गोविंद उरांव, कामेश्वर साहू सहित कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










