::: ग्रामीणों ने श्रमदान कर नाला बनाया

Updated:
विज्ञापन

23 गुम 5 व 6 में श्रमदान कर नाला बनाते मुहल्ले के लोग व वार्ड पार्षद.प्रतिनिधि, गुमलाशहर के दुर्गा नगर में नदी का रास्ता बंद होने और बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए पानी निकासी के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने श्रमदान कर नाला बनाया. रमेश उरांव, नरेश प्रजापति, अशोक […]

विज्ञापन

23 गुम 5 व 6 में श्रमदान कर नाला बनाते मुहल्ले के लोग व वार्ड पार्षद.प्रतिनिधि, गुमलाशहर के दुर्गा नगर में नदी का रास्ता बंद होने और बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए पानी निकासी के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने श्रमदान कर नाला बनाया. रमेश उरांव, नरेश प्रजापति, अशोक प्रसाद सोनी, रवि उरांव, राजेश सोनी, बिरसइ उरांव, सोहनी देवी, डहरी देवी, शांति देवी, सविता देवी, सुनील सोनी, बिरसुनी देवी सहित दर्जनों ग्रामीण कुदाल लेकर घरों से निकले और पानी निकासी के लिए नाला बनाने में जूट गये. दुर्गा नगर से लेकर नदी (मां काली मंदिर के पीछे) तक लगभग एक किमी तक नाला बनाया. नदी का रास्ता बंद होने से समस्या बढ़ी : वार्ड पार्षद दुर्गा नगर में उत्पन्न समस्या की जानकारी वार्ड पार्षद हेमलता देवी को दी गयी. सूचना वार्ड पार्षद दुर्गा नगर पहुंची. जहां उन्होंने ग्रामीणों से बात की और समस्या समाधान का आश्वासन दिया. कहा कि नदी का रास्ता बंद होने के कारण मुहल्लेवासियों की समस्या बढ़ गयी है. प्रशासन को आगे आकर समस्या का निराकरण करना चाहिए. वहीं आवागमन के संबंध में बताया कि 20/25 के पुल निर्माण के लिए नगर पंचायत में आवेदन दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola