साथ में शराब पी, फिर चाचा की हत्या कर दी

Updated:
विज्ञापन

गुमला : रायडीह थाना के कसीरा नवाटोली की घटना चाचा-भतीजा साथ बैठ पी रहे थे शराब मामूली विवाद में भतीजे ने कर दिया टांगी से वार पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया 29 गुम 10 में जानकारी देते मृतक के परिजन प्रतिनिधि, रायडीह रायडीह थाना के कसीरा नवाटोली गांव के जगदीश रौतिया (35) की […]

विज्ञापन

गुमला : रायडीह थाना के कसीरा नवाटोली की घटना चाचा-भतीजा साथ बैठ पी रहे थे शराब मामूली विवाद में भतीजे ने कर दिया टांगी से वार पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया 29 गुम 10 में जानकारी देते मृतक के परिजन प्रतिनिधि, रायडीह रायडीह थाना के कसीरा नवाटोली गांव के जगदीश रौतिया (35) की उसके भतीजे गोवर्धन रौतिया ने गुरुवार की रात हत्या कर दी.

हत्या से पहले दोनों ने एक साथ गांव में शराब पी थी. शराब पीने के बाद गोवर्धन ने टांगी से अपने चाचा को काट दिया. गोवर्धन की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. शुक्रवार की सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस गांव गयी और शव को बरामद किया.

वहीं हत्या के आरोपी गोवर्धन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली गयी है. मृतक का भाई बालू रौतिया ने बताया कि रात 11 बजे जगदीश व गोवर्धन एक साथ बैठ कर शराब पी रहे थे. तभी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. शुरू में बकझक हुई. गोवर्धन पहले से टांगी पकड़े हुए था. गुस्सा में उसने टांगी से जगदीश को काट दिया. इसके बाद वह अपने घर में जाकर छिप गया. बालू ने कहा कि दोनों में किसी प्रकार का पुराना विवाद नहीं था. नशे के कारण हत्या हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola