.एमएसीपी का लाभ के लिए सरकार पर दबाव देगा संघ
29 गुम 12 में बैठक करते कर्मचारीगुमला. झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गुमला की बैठक सीएस सभागार में शुक्रवार को हुई. अध्यक्षता अरुण प्रसाद सिंह ने की. बैठक में स्टेट कैडर के कर्मचारियों को एमएसीपी का लाभ नहीं मिलने पर चर्चा की गयी. चर्चा के उपरांत सभी कर्मियों ने सरकार के प्रति रोष […]
29 गुम 12 में बैठक करते कर्मचारीगुमला. झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गुमला की बैठक सीएस सभागार में शुक्रवार को हुई. अध्यक्षता अरुण प्रसाद सिंह ने की. बैठक में स्टेट कैडर के कर्मचारियों को एमएसीपी का लाभ नहीं मिलने पर चर्चा की गयी. चर्चा के उपरांत सभी कर्मियों ने सरकार के प्रति रोष प्रकट किया. बैठक में संघ ने स्वास्थ्य विभाग के सभी संवर्ग के स्वास्थ्य कर्मियों का संवर्ग सेवा नियमावली बनाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया. वहीं स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष 2211 मद में कार्यरत एएनएम का दूसरे शीर्ष में समायोजन करने की मांग सरकार से की गयी. ताकि उनका मानदेय समय से भुगतान हो सके. ज्ञात हो कि विगत नौ माह से शीर्ष 2211 का मानदेय भुगतान मद में राशि के अभाव के कारण नहीं हो सका है. मौके पर अशोक कुमार लाल, शिवचरण साहू, अनिल प्रसाद, नीरज सिन्हा, विजय कुमार, रंजना सिन्हा, शीलो देवी, मंजू कुमारी, जितेंद्र कुमार सहित कई कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










