टेक्नीशियन के आभाव में पेयजल आपूर्ति बाधित

Updated:
विज्ञापन

बसिया. प्रखंड में गरमी का प्रकोप जारी है. लोगों का गरमी से जीना बेहाल हो गया है. सुबह आठ बजे ही सड़क सुनसान हो जा रही है. जो देर शाम को ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे है. वहीं कार्यालयों में भी गरमी का असर देखने को मिल रहा है. इतनी प्रचंड गरमी […]

विज्ञापन

बसिया. प्रखंड में गरमी का प्रकोप जारी है. लोगों का गरमी से जीना बेहाल हो गया है. सुबह आठ बजे ही सड़क सुनसान हो जा रही है. जो देर शाम को ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे है. वहीं कार्यालयों में भी गरमी का असर देखने को मिल रहा है. इतनी प्रचंड गरमी के बावजूद प्रखंड के कोनवीर में विगत डेढ़ माह से पेयजल की आपूर्ति मोटर जलने के बाद से बंद है. गत पंद्रह दिन पूर्व प्रभात खबर में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद मोटर की मरम्मत करा ली गयी है, लेकिन टेक्नीशियन के अभाव में मोटर नहीं लगने के कारण आपूर्ति बंद है. ग्रामीणों का कहा है कि जल समिति के सदस्यों में आपसी तालमेल के अभाव के कारण लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है. इस संबंध में जेइ बुधराम भगत ने कहा कि मोटर की देखभाल व पेयजल की आपूर्ति की जिम्मेवारी जल समिति की होती है. और उसे ही देखभाल भी करना है. ज्ञात हो कि कोनवीर पानी टंकी से कोनवीर गांव के लगभग डेढ़ हजार परिवार आश्रित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola