विकलांगता जागरूकता सह खेलकूद प्रतियोगिता
गुमला. जिला समाज कल्याण गुमला व मुक्ति संस्थान रांची के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विकलांगता जागरूकता कार्यशाला सह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नि:शक्तता से संबंधित केंद्र एवं राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं सहित 40 प्रतिशत विकलांगता प्रमाण पत्र, नि:शक्तों को मिलनेवाली पेंशन, रेलवे व सरकारी नौकरियों में नि:शक्तों को मिलनेवाली […]
गुमला. जिला समाज कल्याण गुमला व मुक्ति संस्थान रांची के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विकलांगता जागरूकता कार्यशाला सह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में नि:शक्तता से संबंधित केंद्र एवं राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं सहित 40 प्रतिशत विकलांगता प्रमाण पत्र, नि:शक्तों को मिलनेवाली पेंशन, रेलवे व सरकारी नौकरियों में नि:शक्तों को मिलनेवाली तीन प्रतिशत आरक्षण, एडिप योजना के तहत संस्था द्वारा नि:शक्तों के बीच वितरण किये जानेवाले यंत्रों व उपकरणों के बारे में जानकारी दी गयी. इस अवसर पर संस्थान के परियोजना निदेशक संजय कुमार दत्ता, प्राचार्य नंद किशोर बाबू महान, पर्यवेक्षिका जुली किरण, रतनी टोप्पो, पूनम देवी, दिव्या सिंह, विनोद महतो, मगदली कुजूर, अंसुता लकड़ा, सुनीता देवी, प्रमिला कुमारी, एलानी बरवा, प्रेमचंद साहू, फुलमइत कुमारी, सुमन लकड़ा सहित नि:शक्त बच्चों के अभिभावक और आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










