छात्राओं का नहीं बन रहा है प्रमाण पत्र

Updated:
विज्ञापन

भरनो. प्रखंड क्षेत्र के डुंबो पंचायत की मैट्रिक उत्तीर्ण छात्राएं इन दिनों जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान हैं. गत एक सप्ताह से छात्राएं अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन उन लोगों का प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है. संगीता उरांव, बिरसमुनी कुमारी, परदेशिया कुमारी, होलिका कुमारी, फुलमणि […]

विज्ञापन

भरनो. प्रखंड क्षेत्र के डुंबो पंचायत की मैट्रिक उत्तीर्ण छात्राएं इन दिनों जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान हैं. गत एक सप्ताह से छात्राएं अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन उन लोगों का प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है.

संगीता उरांव, बिरसमुनी कुमारी, परदेशिया कुमारी, होलिका कुमारी, फुलमणि कुमारी, एतवारी कुमारी, रानी कुमारी, पारो कुमारी, मुनी कुमारी, मनीषा कुमारी आदि छात्राओं ने बताया कि वे लोग गत एक सप्ताह से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं. हालांकि हल्का कर्मचारी से आवेदनों पर अनुशंसा कर दिया गया है. लेकिन अंचल निरीक्षक कार्यालय नहीं आ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola