नेतरहाट घाटी में बॉक्साइट ट्रक पलटा, एक मरा
बिशुनपुर: बिशुनपुर प्रखंड के नेतरहाट घाटी में बीती रात को बॉक्साइट ट्रक पलट गया. इस घटना में 19 लोग घायल हो गये. इसमें गंभीर रूप से घायल समंदरी गांव की सुकरो देवी (55 वर्ष) की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. उसे बिशुनपुर अस्पताल से गुमला रेफर किया गया था. रात को मौत हुई […]
बिशुनपुर: बिशुनपुर प्रखंड के नेतरहाट घाटी में बीती रात को बॉक्साइट ट्रक पलट गया. इस घटना में 19 लोग घायल हो गये. इसमें गंभीर रूप से घायल समंदरी गांव की सुकरो देवी (55 वर्ष) की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. उसे बिशुनपुर अस्पताल से गुमला रेफर किया गया था. रात को मौत हुई है. वहीं अन्य घायलों ने गांव में मरहम पट्टी कराया है.
इलाज के बाद सभी की स्थिति ठीक है. जानकारी के अनुसार सभी लोग बॉक्साइट ट्रक में सवार होकर समंदरी गांव से बंगरू पाट एक समारोह में भाग लेने जा रहे थे. तभी नेतरहाट घाटी के समीप चालक का संतुलन खो गया और ट्रक पलट गया.
रात होने के कारण सभी घायलों को गांव में ले जाया गया. जहां सभी का किसी प्रकार इलाज हुआ. सुकरो देवी को गंभीर चोट लगी थी. उसे रात को ही किसी प्रकार अस्पताल लाया गया. लेकिन स्थिति गंभीर देख गुमला भेज दिया गया. जहां उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










