सरकार भ्रष्टाचार रोकने में विफल
घाघरा : भाकपा माले घाघरा प्रखंड कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय में शनिवार को हुई. अध्यक्षता बसंत कुमार ने की. बैठक में नेपाल व बिहार में मारे गये लोगों के प्रति एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. जिला सचिव विजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार विकास के नाम पर मची […]
घाघरा : भाकपा माले घाघरा प्रखंड कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय में शनिवार को हुई. अध्यक्षता बसंत कुमार ने की. बैठक में नेपाल व बिहार में मारे गये लोगों के प्रति एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. जिला सचिव विजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार विकास के नाम पर मची लूट को रोकने में विफल साबित हो रही है.
यही कारण है कि ब्लॉक, बैंक व थाना में विकास की विभिन्न योजनाओं में कमीशनखोरी का ग्राफ सरकार बदलने के बावजूद कम नहीं हुई है. गुमला जिला के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी जिला में चल रही भ्रष्टाचार व भय का राज्य सरकार व प्रशासन की पोल खोलेगी. साथ ही जिले में रचनात्मक विकास के लिए जन उपयोगी प्रस्ताव जिला प्रशासन व सरकार को देगी. मौके पर जीतू मुंडा, हरिदेव गोप, सुखदेव सिंह, आदित्य सिंह, फुलमती देवी, कहरू मुंडा, मुन्नी देवी, गुडि़या देवी, सुरंजन प्रजापति सहित कई सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










