:10::: अधूरी योजनाओं को पूर्ण करें
चैनपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति की बैठक शनिवार को हुई. अध्यक्षता प्रशिक्षु आइएएस सूरज कुमार व प्रमुख उषा लिमा तिग्गा ने की. बैठक में आइएएस ने पंचातयवार योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा में जिन-जिन पंचायतों में कार्य धीमी गति में व पूर्ण नहीं होने पर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए, […]
चैनपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति की बैठक शनिवार को हुई. अध्यक्षता प्रशिक्षु आइएएस सूरज कुमार व प्रमुख उषा लिमा तिग्गा ने की. बैठक में आइएएस ने पंचातयवार योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा में जिन-जिन पंचायतों में कार्य धीमी गति में व पूर्ण नहीं होने पर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए, शीघ्र ही कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में आइएएस ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में रह कर कार्यों का निष्पादन करें. कोई भी समस्या हो तो मिल कर समस्या का समाधान करंे. कार्य में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी व कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. बैठक के उपरांत प्रखंड के नये कार्यालय का उदघाटन प्रमुख उषा लिमा तिग्गा एवं प्रशिक्षु आइएएस सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मौके पर उप प्रमुख अनूप संजय टोप्पो, डॉ बुका उरांव, बीइइओ चंडीचरण राय, सभी विभाग के पदाधिकारी, पंचायत सेवक, जनसेवक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










