मुखिया ने मजदूरों का निबंधन कराया

Updated:
विज्ञापन

बसिया. प्रखंड के बनई पंचायत में श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग व झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड का नामांकन प्रारंभ हो गया है. इसके तहत मुखिया नीलिमा की अगुवाई में 18 से 59 वर्ष के ग्रामीणों को बनई, गांगड़ा, होंजोर, नवाटोली, चेरोटोली, डुगडुगा आदि गांव में स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराने […]

विज्ञापन

बसिया. प्रखंड के बनई पंचायत में श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग व झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड का नामांकन प्रारंभ हो गया है. इसके तहत मुखिया नीलिमा की अगुवाई में 18 से 59 वर्ष के ग्रामीणों को बनई, गांगड़ा, होंजोर, नवाटोली, चेरोटोली, डुगडुगा आदि गांव में स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए मजदूरों का निबंधन कराया. इस संबंध में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मरयानुस एक्का ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ स्मार्ट कार्ड के द्वारा ग्रामीणों को मुहैया कराया जायेगा. मौके पर सुशीला होरो, जोरजेन होरो, राजू साहू, रंथु साहू आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola