जागरूकता से विकास संभव : दुर्गा

Updated:
विज्ञापन

8 गुम 21 में जुलूस में शामिल ग्रामीण.बसिया. मजदूर दिवस के अवसर पर बंबियारी में महिला मंडल के सदस्यों ने शुक्रवार को मजदूर दिवस मनाया. मुख्य अतिथि मुखिया दुर्गा पाहन ने मनरेगा के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अगर हम सभी एकजुट रहें, तो हमारा हक कोई नहीं छीन सकता है. महिलाएं […]

विज्ञापन

8 गुम 21 में जुलूस में शामिल ग्रामीण.बसिया. मजदूर दिवस के अवसर पर बंबियारी में महिला मंडल के सदस्यों ने शुक्रवार को मजदूर दिवस मनाया. मुख्य अतिथि मुखिया दुर्गा पाहन ने मनरेगा के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अगर हम सभी एकजुट रहें, तो हमारा हक कोई नहीं छीन सकता है. महिलाएं अगर जागरूक होगी, तो स्वरोजगार अपना कर अपने परिवार का भविष्य उज्जवल बना सकती है. श्री पाहन ने कहा कि बसिया पंचायत के बंबियारी, केमटाटोली, डीपाटोली, पाहनटोली, जराडांड़ के महिला मंडलों ने नशापान को लेकर जो जागरूकता फै लायी है. वे धन्यवाद के पात्र है. मंचीय कार्यक्रम के उपरांत महिला मंडल के सदस्यों ने बंबियारी में रैली निकाली. जिसमें गांव को नशापान से मुक्त करने, चरवाही पर ध्यान देने, मनरेगा भुगतान समय से करने, मनरेगा की मजदूरी ढाई सौ रुपये करने एवं हर ग्रामीण परिवार को डेढ़ सौ दिन कार्य देने के नारेबाजी कर रहे थे. रैली में लक्ष्मी देवी, कांति देवी, शीला देवी, सुनीता देवी, नीरावती देवी, शांति केरकेट्टा, कलावती देवी, घुरनू लोहरा सहित 17 महिला मंडल के सदस्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola