पूर्वजों की धरोहर है जतरा : उषा देवी

Updated:
विज्ञापन

6 गुम 11 में कार्यक्रम में उपस्थित पड़हा समिति के सदस्य व अन्य.भरनो. प्रखंड के जतरा बगीचा में पड़हा समिति भरनो के तत्वावधान में जेठ जतरा पर्व का आयोजन किया गया. जतरा में विभिन्न गांवों से पड़हा समिति व सरना समिति के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. इस अवसर पर गांव के पाहन-पुजारों ने […]

विज्ञापन

6 गुम 11 में कार्यक्रम में उपस्थित पड़हा समिति के सदस्य व अन्य.भरनो. प्रखंड के जतरा बगीचा में पड़हा समिति भरनो के तत्वावधान में जेठ जतरा पर्व का आयोजन किया गया. जतरा में विभिन्न गांवों से पड़हा समिति व सरना समिति के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. इस अवसर पर गांव के पाहन-पुजारों ने पूरे विधि-विधान से वैदिक धार्मिक अनुष्ठानों के बीच जतरा पूजा संपन्न कराया. मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष उषा देवी ने कहा कि यह जतरा हमारे पूर्वजों की धरोहर है. हम सभी को एकजुटता के साथ इस धरोहर को बचाने की आवश्यकता है. धरोहर बचेगा तो हमारी परंपरा व संस्कृति बचेगी. जिसे हमें हर हाल में अक्षुण्ण बनाये रखना है. वहीं रात्रि में रंगारंग नागपुरी कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में भी काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी. इससे पूर्व आगंतुक अतिथियों को स्वागत पड़हा समिति ने किया. मौके पर मुकेश उरांव, शंकर उरांव, गुजवा महली, बिरसा उरांव, लखन सिंह, कृष्णा उरांव, विजय उरांव सहित कई सैंकड़ों सरना धर्मावलंबी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola