पीएलएफआइ ने बंद वापस लिया
गुमला. प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ ने सात मई की बंद को वापस ले लिया है. इस संबंध में पीएलएफआइ रिजनल कमेटी के प्रवक्ता करण ने दूरभाष पर कहा है कि सात मई की बंद को वापस लिया जाता है. क्योंकि इससे जनता को काफी परेशानी होगी. बार-बार के बंद से लोग त्रस्त हैं. करण ने […]
गुमला. प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ ने सात मई की बंद को वापस ले लिया है. इस संबंध में पीएलएफआइ रिजनल कमेटी के प्रवक्ता करण ने दूरभाष पर कहा है कि सात मई की बंद को वापस लिया जाता है. क्योंकि इससे जनता को काफी परेशानी होगी. बार-बार के बंद से लोग त्रस्त हैं. करण ने यह भी कहा कि विकास टाइगर नाम का कोई व्यक्ति पीएलएफआइ में नहीं है. वह जनता को भ्रमित कर रहा है. सुप्रीमो दिनेश गोप के निर्देश के बाद ही बंद बुलाया जायेगा. इसलिए जनता बंद से भ्रमित न हों. यहां बता दें डॉक्टर हत्याकांड के खिलाफ में विकास टाइगर ने फोन कर सात मई को गुमला, लोहरदगा व सिमडेगा जिला बंद बुलाया था. अपहरण में मेरा हाथ नहीं : संदीपगुमला. संदीप तिर्की ने कहा है कि उसका डॉ आरबी चौधरी के अपहरण व हत्या से कोई संबंध नहीं है. वह जेल से निकलने के बाद एक महीने से बीमार है. वह सारा गलत काम छोड़ दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










