माफीनामा के बाद जवानों को छोड़ा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : भरनो प्रखंड क्षेत्र के महुगांव में अपराधी व हथियार की तलाश में गये सीआरपीएफ 218 बटालियन के सहायक कमांडेंट पीआर झा समेत सात जवानों को ग्रामीणों ने चार घंटे तक बंधक बनाये रखा. घर की तलाशी के दौरान जवानों ने गांव के दो ग्रामीण मंगरा उरांव व लोहरा उरांव की पिटाई कर दी. […]
विज्ञापन
गुमला : भरनो प्रखंड क्षेत्र के महुगांव में अपराधी व हथियार की तलाश में गये सीआरपीएफ 218 बटालियन के सहायक कमांडेंट पीआर झा समेत सात जवानों को ग्रामीणों ने चार घंटे तक बंधक बनाये रखा.
घर की तलाशी के दौरान जवानों ने गांव के दो ग्रामीण मंगरा उरांव व लोहरा उरांव की पिटाई कर दी. इसके बाद गांव के लोग गोलबंद हुए और सभी को एक बजे से पांच बजे तक बंधक बनाये रखा.
सभी जवान हथियार से लैस थे. लेकिन गांव के लोगों के उग्र रूप के कारण वे चुपचाप रहे. बंधक बनाये जाने की सूचना पर जब प्रशिक्षु डीएसपी बचनदेव कुजूर व सीआरपीएफ के एके भंडारी गांव पहुंच कर ग्रामीणों से बात की. माफी नामा पत्र लिखने के बाद सभी को मुक्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










