सात अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना

Updated:
विज्ञापन

गुमला: डॉ आरबी चौधरी की अपहरण के बाद हत्या मामले में पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. लेकिन पुलिस ने सिर्फ दो लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. परंतु सभी के नाम गुप्त रखे हैं. जबकि पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सात अपराधियों को पकड़ा गया है. इसमें गुमला व […]

विज्ञापन

गुमला: डॉ आरबी चौधरी की अपहरण के बाद हत्या मामले में पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. लेकिन पुलिस ने सिर्फ दो लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. परंतु सभी के नाम गुप्त रखे हैं. जबकि पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सात अपराधियों को पकड़ा गया है.

इसमें गुमला व लातेहार के अपराधी है. इनमें सूरज पंडित, रूपेश प्रसाद, लालजी प्रसाद, सनी श्रीवास्तव, सूरज कुमार, संदीप तिर्की व एक अन्य अपराधी बताया जा रहा है. अभी पुलिस सभी को विभिन्न थानों में रख कर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि मास्टर माइंड अपराधी भी पकड़ा गया है. सूचना मिली है कि गुमला एसपी भीमसेन टुटी खुद अपराधियों को पकड़ने के लिए निकले हुए थे. जैसे-जैसे सूचना मिलती गयी. पुलिस ने सात अपराधियों को धर दबोचा. संभवत: दो दिन के अंदर पुलिस पूरे मामले की सच्चाई सामने ले आयेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola