बॉक्स:::::: पीएलएफआइ ने की युवक की हत्या

Updated:
विज्ञापन

गुमला. कामडारा थाना क्षेत्र के ईचागुटू निवासी आशीष नाग उर्फ जनक की गला रेत कर हत्या पीएलएफआइ उग्रवादियों ने सोमवार की रात कर दी. उल्लेखनीय है कि आशीष सहारा व एलआइसी का एजेंट था. पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में कर मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के […]

विज्ञापन

गुमला. कामडारा थाना क्षेत्र के ईचागुटू निवासी आशीष नाग उर्फ जनक की गला रेत कर हत्या पीएलएफआइ उग्रवादियों ने सोमवार की रात कर दी. उल्लेखनीय है कि आशीष सहारा व एलआइसी का एजेंट था. पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में कर मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. घटना के संबंध में परिजन गोपाल ओहदार ने बताया कि सोमवार की रात 11.30 बजे लगभग 25 पीएलएफआइ उग्रवादी गांव पहुंचे और घर को घेर कर दरवाजा को पैर से मार कर खोल कर घर में दाखिल हुए. आशीष का हाथ पैर बांध कर मारपीट करते हुए घर से निकाला. इसका विरोध आशीष की पत्नी द्वारा करने पर उसके साथ भी उग्रवादियों ने मारपीट की. घर से बाहर निकालने के बाद उसकी गला रेत कर हत्या कर दी. साथ ही पांच राउंड फायरिंग करते हुए पीएलएफआइ जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उग्रवादी चले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola