पशु तस्करों ने किसानों से चार बैल छीने
घाघरा : हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने पशु तस्करों से आठ पशुओं को जब्त करने से क्षुब्ध पशु तस्करों ने सोमवार को घाघरा प्रखंड क्षेत्र स्थित शिवराजपुर गांव के समीप ईटकिरी के किसान मोहर साहू व सिसई के बघरायटोली निवासी बसंत गोप के चार बैल छीन कर ले गये. पीडि़त किसानों ने बताया कि […]
घाघरा : हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने पशु तस्करों से आठ पशुओं को जब्त करने से क्षुब्ध पशु तस्करों ने सोमवार को घाघरा प्रखंड क्षेत्र स्थित शिवराजपुर गांव के समीप ईटकिरी के किसान मोहर साहू व सिसई के बघरायटोली निवासी बसंत गोप के चार बैल छीन कर ले गये. पीडि़त किसानों ने बताया कि दो बाइक में तीन पशु तस्कर आये थे.
गाली-गलौज किया और बैलों को जबरन ले गये. जानकारी के अनुसार सोमवार को पशु तस्कर घाघरा के मसरिया मोड़ से आठ मवेशी ले जा रहे थे. मंच के सदस्यों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन लोगों ने पशु तस्करों को खदेड़ दिया और मवेशी अपने पास रख लिये. इससे क्षुब्ध पशु तस्करों ने मोहर व बसंत के बैल छीन कर ले गये. मोहर साहू ने बताया कि वह पंसो बाजार से 38 हजार रुपये में दो बैल खरीद कर ला रहा था, लेकिन पशु तस्कर छीन कर ले गये. वहीं इस संबंध में पीडि़तों ने जब घाघरा थाना में गुहार लगायी तो थाना में पीडि़तों से कहा गया कि यह तुम लोगों का आपसी मामला है. तुम्हीं लोग इसे निबटाओ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










