संगठन को मजबूत बनायें
3 गुम 19 में, बैठक में समाज के लोग.गुमला. जिला दुसाध जाति की बैठक लक्ष्मण नगर स्थित लिप्टस बगीचा में हुई. अध्यक्षता संरक्षक हरि राम ने की. सबसे पहले भूकंप में मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. वहीं सरकार से पीडि़त परिवार को हर संभव सहयोग देने की मांग की. […]
3 गुम 19 में, बैठक में समाज के लोग.गुमला. जिला दुसाध जाति की बैठक लक्ष्मण नगर स्थित लिप्टस बगीचा में हुई. अध्यक्षता संरक्षक हरि राम ने की. सबसे पहले भूकंप में मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. वहीं सरकार से पीडि़त परिवार को हर संभव सहयोग देने की मांग की. दुसाध जाति के संगठन को मजबूत करने, सभी से मिलजुल कर चलने व जून माह के प्र्रथम सप्ताह में होनेवाले पूजा की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया. संरक्षक ने कहा कि हम सभी एकजुट होकर चलें. जब तक हम एकजुट नहीं होंगे, हमारा समाज मजबूत नहीं होगा. हरिदास राम ने कहा कि नशापान से दूर रह कर चलें. शिक्षा पर ध्यान दें. रामाधार राम ने कहा कि बिना पढ़ाई के हम आगे नहीं बढ़ सकते. बच्चों को अच्छी शिक्षा दें. जिससे वे आगे बढ़ कर अच्छे मुकाम को प्राप्त कर सके. संगठन सचिव भोला पासवान ने कहा कि हम सभी को एकता दिखाना है. कोई भी कार्यक्रम हो. इसमें सभी लोग भाग लें. बैठक में उपाध्यक्ष मोहन पासवान, गंदुर पासवान, दुर्गा पासवान, उमेश पासवान, विनोद पासवान सहित कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










