सिसई में कृषि प्रशिक्षण भवन बनेगा : मंत्री
सिसई : प्रदेश के कृषि मंत्री रंधीर कुमार सिंह शनिवार को सिसई प्रखंड पहुंचे. सबसे पहले विद्या मंदिर कुदरा में शिक्षकों की समस्याएं सुनीं. बागवानी मिशन को देखा. बागवानी को बढ़ावा देने पर बल दिया. इसके बाद सरकारी फार्म की बेकार पड़े 30 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया. मंत्री ने कहा कि यह जमीन सरकार […]
सिसई : प्रदेश के कृषि मंत्री रंधीर कुमार सिंह शनिवार को सिसई प्रखंड पहुंचे. सबसे पहले विद्या मंदिर कुदरा में शिक्षकों की समस्याएं सुनीं. बागवानी मिशन को देखा. बागवानी को बढ़ावा देने पर बल दिया. इसके बाद सरकारी फार्म की बेकार पड़े 30 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया. मंत्री ने कहा कि यह जमीन सरकार की है. यहां स्थानीय विधायक द्वारा प्रस्ताव बना कर भेजें. ताकि कृषि प्रशिक्षण भवन व हॉर्टीकल्चर ट्रेनिंग सेंटर खोला जा सके. जिससे किसानों को इसका लाभ मिलेगा.
बाजार टांड़ स्थित भवन का निरीक्षण किया. 25 दुकान बनाने की बात कही. इसे जरूरत मंद दुकानदारों को दिया जायेगा. किसानों को दुकान दिया जायेगा. मंत्री ने सीओ निशा कुमारी को दो दिन के अंदर जमीन की नापी की रिपोर्ट देने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि 305 करोड़ रुपये कृषि मंत्रालय में पड़ा है. इस राशि का उपयोग हर प्रखंड में होगा. कृषि कार्य को बढ़ावा दिया जायेगा. कोल्ड स्टोर के लिए कोई किसान व व्यापारी आगे आये. हमें जमीन उपलब्ध कराये. 50 प्रतिशत अनुदान पर भवन का निर्माण करायेंगे. मौके पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र साहू, भैरोसिंह खेरवार, निरंजन सिंह, अनिल साहू, गोविंद गुप्ता, ईश्वर महतो, रोपना उरांव सहित कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










