स्कूल में विचार गोष्ठी

Updated:
विज्ञापन

बसिया. उर्सुलाइन कॉन्वेट कोनवीर नवाटोली में मंगलवार को रिजर्व बैंक इंडिया ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया. मुख्य अतिथि आरबीआइ रांची के प्रबंधक विक्टर कुमार माल्टो ने दीप जला कर गोष्ठी का उदघाटन किया. उन्होंने छात्राओं को बैंक की कार्य प्रणाली, बैंकिंग लोकपाल, नोटों की जानकारी के अलावे साइबर क्र ाइम के संबंध में विस्तार […]

विज्ञापन

बसिया. उर्सुलाइन कॉन्वेट कोनवीर नवाटोली में मंगलवार को रिजर्व बैंक इंडिया ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया. मुख्य अतिथि आरबीआइ रांची के प्रबंधक विक्टर कुमार माल्टो ने दीप जला कर गोष्ठी का उदघाटन किया. उन्होंने छात्राओं को बैंक की कार्य प्रणाली, बैंकिंग लोकपाल, नोटों की जानकारी के अलावे साइबर क्र ाइम के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. प्रबंधक ने जन-धन योजना की जानकारी देते हुए कहा कि रूपे कार्ड को 45 दिन के अंदर एक बार एक्टिवेट करना जरूरी है. अन्यथा कार्ड की मान्यता समाप्त हो जाती है. कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को आरबीआइ की ओर से शीतल पेय का वितरण किया गया. मौके पर रतन मुंडा, एचएम निर्मला लुकस सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola